Breaking News
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में 749 नये अतिथि शिक्षकों को मिली तैनाती

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में 749 नये अतिथि शिक्षकों को मिली तैनाती
विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर अधिकारियों ने जारी किये आदेश
कहा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलगी बेहतर शिक्षा
देहरादून। शिक्षा विभाग ने सूबे के 11 जनपदों के दूरस्थ विद्यालयों में विज्ञान, गणित एवं अंग्रजी विषय के 749 अतिथि शिक्षकों को नई तैनाती दी है। इन विद्यालयों में वार्षिक स्थानान्तरण के उपरान्त काफी संख्या में पद रिक्त हो गये थे जिनको भरने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिवावकों द्वारा शिक्षकों की तैनाती की मांग की जा रही थी। जिसके क्रम में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में रिक्त पदों को अतिथि शिक्षकों से भरने के निर्देश दिये थे जिसके क्रम में अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से यह कार्यवाही की गई है।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2018 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापाक, एलटी एवं प्रवक्ता के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया गया था जिस हेतु  उक्त पदों की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे जिसके तहत तद्समय लगभग 4200 अतिथि शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई थी जबकि तद्समय 1000 अभ्यर्थी तैनाती पाने से वंचित रह गये थे। वर्तमान में राज्य के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग के 749 रिक्त पदों के सापेक्ष रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रजी एवं गणित विषयों में जनपदवार एवं विषयवार मैरिट सूची तैयार कर तैनाती कर दी गई है।
डॉ. रावत ने बताया कि हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर जनपदों को छोड़कर शेष 11 जनपदों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अभ्यर्थियों की मैरिटवार सूची भेज दी गई है ताकि उनको विद्यालयों में शीघ्र तैनाती दी जा सके। जिसके तहत जनपद चमोली में 101, पिथौरागढ़ 112, पौड़ी 88, अल्मोड़ा 157, नैनीताल 35, चम्पावत 41, बागेश्वर 68, रूद्रप्रयाग 76, टिहरी 40, उत्तरकाशी 14 तथा देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में 17 अतिथि शिक्षकों को प्रवक्ता संवर्ग के रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है।
विभागीय मंत्री ने उम्मीद जताई है कि इन नये अतिथि शिक्षकों की तैनाती से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top