Breaking News
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्रमोशनल वीडियो शूट कर रहा युवक टिन की छत पर गिरा

शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्रमोशनल वीडियो शूट कर रहा युवक टिन की छत पर गिरा

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

ऋषिकेश। शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रमोशनल वीडियो शूट कर रहा एक युवक जंप के दौरान संतुलन खोकर नीचे टिन की छत पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद युवक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उसका उपचार कर रही है।

बताया जा रहा है कि घायल युवक दिल्ली का रहने वाला ब्लॉगर है, जो एक प्रमोशनल शूट के लिए ऋषिकेश आया था। घटना के समय वह बंजी जंपिंग के दौरान खुद का वीडियो रिकॉर्ड करवा रहा था। पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को प्लेटफॉर्म से छलांग लगाने के बाद असंतुलित होते और नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है।

हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद अब तक न तो बंजी जंपिंग कंपनी के प्रबंधन ने और न ही घायल पक्ष ने पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और वीडियो की सत्यता की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top