Breaking News
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या

‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की रफ्तार हुई धीमी, छठे दिन घटा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की रफ्तार हुई धीमी, छठे दिन घटा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर दमदार रही, लेकिन सप्ताह के मध्य तक इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी, हालांकि अब इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है।

छठे दिन घटा कलेक्शन, कुल कमाई पहुंची 12 करोड़ पर

पहले दिन 2.4 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने दूसरे दिन सर्वाधिक 3.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन (छठे दिन) को फिल्म का प्रदर्शन फीका रहा और इसने केवल 75 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘हक’ से पिछड़ी, लेकिन टोटल कलेक्शन में अब भी आगे

बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ से ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की टक्कर चल रही है। बुधवार को ‘हक’ ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ 75 लाख पर सिमट गई। हालांकि कुल कलेक्शन के लिहाज से ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ अभी भी ‘हक’ से आगे है।

रोमांच और थ्रिल से भरपूर कहानी

फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ एक साइंस फिक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक ऐसे भविष्य की दुनिया में सेट है जहां ‘याउतजा’ नामक एलियन प्रजाति दूसरे ग्रहों पर जाकर इंसानों और अन्य जीवों का शिकार करती है। इंसानों और एलियन्स के बीच होने वाली यह जंग दर्शकों को रोमांचित करती है और विजुअल इफेक्ट्स इसे और प्रभावशाली बनाते हैं।

‘प्रेडेटर यूनिवर्स’ की नई कड़ी

फिल्म का निर्देशन डैन ट्रैचनबर्ग ने किया है और इसमें एले फैनिंग तथा दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ‘प्रेडेटर यूनिवर्स’ की अगली कड़ी है, जिसमें अब तक ‘प्रेडेटर’ (1987), ‘प्रेडेटर 2’ (1990), ‘एलियन वर्सेज प्रेडेटर’ (2004), ‘रेक्वियम’ (2007), ‘प्रेडेटर्स’ (2010), ‘द प्रेडेटर’ (2018), ‘प्रे’ (2022) और ‘किलर्स ऑफ किलर्स’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top