Breaking News
NEET UG 2026 को लेकर पौड़ी प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
NEET UG 2026 को लेकर पौड़ी प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा

‘गुस्ताख इश्क’ का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी, तीन दिन में कमाए सिर्फ 1.16 करोड़ रुपये

‘गुस्ताख इश्क’ का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी, तीन दिन में कमाए सिर्फ 1.16 करोड़ रुपये

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अभिनीत रोमांटिक ड्रामा ‘गुस्ताख इश्क’ रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ‘तेरे इश्क में’ और ‘जूटोपिया 2’ जैसी बड़ी रिलीज़ के मुकाबले यह फिल्म पिछड़ती दिखाई दे रही है। अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो इसकी धीमी रफ्तार को साफ दर्शाते हैं।

तीसरे दिन की कमाई उम्मीद से कम

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने तीसरे दिन सिर्फ 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वीकएंड का भी फायदा यह फिल्म नहीं उठा सकी। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का कुल कलेक्शन भी 1.16 करोड़ रुपये है। 25 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर गिरावट का सिलसिला जारी

फिल्म की ओपनिंग ही कमजोर रही, जहां पहले दिन इसे केवल 50 लाख रुपये मिले। इसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन घटकर 45 लाख पर आ गया। तीसरे दिन की 21 लाख रुपये की कमाई दर्शाती है कि फिल्म की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है। नतीजतन, वीकेंड का कुल कारोबार भी कम रह गया।

कड़ी टक्कर: ‘तेरे इश्क में’ और ‘जूटोपिया 2’ का दबदबा

बॉक्स ऑफिस पर ‘गुस्ताख इश्क’ को दो बड़ी फिल्मों से कड़ी चुनौती मिल रही है।

‘तेरे इश्क में’ का दबदबा बरकरार है, जिसने रविवार को शानदार 18.75 करोड़ रुपये कमाए।

वहीं ‘जूटोपिया 2’ ने भी 3.50 करोड़ रुपये का स्थिर कलेक्शन दर्ज किया।

इसके मुकाबले ‘गुस्ताख इश्क’ की कमाई काफी कम रही और तीसरे दिन भी यह दोनों फिल्मों के पीछे ही रही।

अच्छे रिव्यू के बावजूद कम दर्शक

विभु पुरी द्वारा निर्देशित और मनीष मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया बटोरने में सफल रही है। विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह के अभिनय को भी सराहा गया है। इसके बावजूद सकारात्मक रिव्यू दर्शकों को थिएटर तक खींच पाने में सफल नहीं हो पाए हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top