Breaking News
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद

24 दिन बाद दिल्ली को मिली प्रदूषण से मामूली राहत, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में आई

24 दिन बाद दिल्ली को मिली प्रदूषण से मामूली राहत, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में आई

कई इलाकों में AQI अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली धुंध की चपेट में है। सप्ताहांत पर प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार के बावजूद हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार और आईटीओ जैसे इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब’ श्रेणी के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार कई जगहों पर धुंध की मोटी परत दिनभर छाई रही।

24 दिन बाद हवा में हल्की राहत, फिर भी हालात गंभीर

लगातार 24 दिनों तक एक्यूआई 350+ के बीच रहने के बाद दिल्ली की हवा कुछ हद तक सुधरी। औसत एक्यूआई गिरकर 279 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है लेकिन गंभीर स्थिति से थोड़ी राहत देता है। एनसीआर में भी यही रुझान दिखा—नोएडा का एक्यूआई 279, ग्रेटर नोएडा 268, गाजियाबाद 256 और गुरुग्राम 245 रहा। वहीं फरीदाबाद अपेक्षाकृत कम प्रदूषण के साथ 176 एक्यूआई पर दर्ज किया गया।

प्रदूषण के प्रमुख स्रोत क्या रहे?

दिल्ली की डिसीजन सपोर्ट सिस्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में हवा को खराब करने में सबसे बड़ा योगदान वाहनों का रहा।

वाहन उत्सर्जन: 18.614%

पराली प्रदूषण: 0.967%

निर्माण गतिविधियाँ: 2.805%

पेरिफेरल उद्योग: 3.679%

आवासीय इलाकों से प्रदूषण: 4.574%

रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1000 मीटर रही, जबकि वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 m²/s दर्ज किया गया—जो प्रदूषण फैलाव की क्षमता को दर्शाता है।

दोपहर 4 बजे पीएम10 का स्तर 224.7 µg/m³ और पीएम2.5 का स्तर 119.1 µg/m³ दर्ज किया गया, जो सुरक्षित मानकों से कहीं ज्यादा है।

अगले 24 घंटे मुश्किल, प्रदूषण और बढ़ सकता है

सीपीसीबी के पूर्वानुमान के अनुसार, हवा की गुणवत्ता फिर से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इससे

सांस के मरीजों,

एलर्जी पीड़ितों,

बुजुर्गों और बच्चों को

अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक बाहरी गतिविधियों से बचने, मास्क पहनने और एयर प्यूरीफायर का प्रयोग करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top