Breaking News
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 350 करोड़ के पार

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फिल्म का कलेक्शन पहुंचा 350 करोड़ के पार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के महज नौ दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वीकडेज में मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद वीकएंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया।

दूसरे हफ्ते में भी बरकरार रफ्तार

फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताह के अंत तक धुरंधर ने 207.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। दूसरे सप्ताह में भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में बनी हुई है। दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म ने 53 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की।

दूसरे रविवार को रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

रविवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं। रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने  59 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही धुरंधर का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 351.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब फिल्म तेजी से 400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

दूसरे रविवार की कमाई में बनी नंबर वन

दूसरे रविवार के कलेक्शन के मामले में धुरंधर ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने ‘पुष्पा 2’ और विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया। छावा ने दूसरे रविवार को जहां 40 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर ने इससे कहीं ज्यादा कारोबार किया।

साल 2025 में धुरंधर तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। खास बात यह है कि इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म ने सिर्फ नौ दिन का समय लिया, जबकि अन्य फिल्मों को इसमें अधिक वक्त लगा था।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसे 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा।

धुरंधर की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और बड़े कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top