Breaking News
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘खेती’ का फर्स्ट लुक जारी, रहस्यमयी पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘खेती’ का फर्स्ट लुक जारी, रहस्यमयी पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘खेती’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में रहस्य और डर का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है। गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का पोस्टर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है।

पोस्टर में चारों ओर फैले खेतों के बीच एक रहस्यमयी चेहरा दिखाई देता है, जो पूरी तरह स्पष्ट नहीं है लेकिन डर और सस्पेंस का माहौल तैयार करता है। फैंस का मानना है कि फिल्म की कहानी किसी पुराने पारिवारिक राज और गांव में छिपे रहस्य के इर्द-गिर्द घूम सकती है।

फिल्म में शरद केलकर और टीवी अभिनेत्री नेहा सरगम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

वहीं दूसरी ओर, जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ भी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में वह एक सुपरहीरो दादा के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने जानकारी दी है कि यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top