Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर दिल्ली एम्स और आरएमएल के चिकित्सकों ने खत्म की हड़ताल

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर दिल्ली एम्स और आरएमएल के चिकित्सकों ने खत्म की हड़ताल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश के मेडिकल स्टाफ को आक्रोशित कर दिया है। इस घटना के खिलाफ देशभर में डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थीं।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जहां चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि अगर वे काम पर लौट आते हैं, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के इस आश्वासन के बाद, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने 11 दिनों से जारी अपनी हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया।

डॉक्टरों ने की काम पर वापसी
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से काम शुरू करने का आग्रह किया और उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई न करने का वादा किया। एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “हम उच्चतम न्यायालय की अपील और आश्वासन के बाद काम पर लौट रहे हैं। कोर्ट की कार्रवाई की सराहना करते हुए हम उसके निर्देशों का पालन करने का आह्वान करते हैं। मरीजों की देखभाल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।”

कोलकाता की घटना के बाद शुरू हुई थी हड़ताल
बारह अगस्त को डॉक्टरों ने कोलकाता में हुए नृशंस हमले और हत्या के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू किया था। इस हड़ताल से बाह्य रोगी विभाग की सेवाएं ठप हो गई थीं, हालांकि आपात सेवाएं जारी रहीं। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के छाती विभाग के संगोष्ठी कक्ष में नौ अगस्त को डॉक्टर का शव मिला था, जिस पर गहरे जख्म के निशान थे। इस मामले में एक स्वयंसेवी संजय राय को गिरफ्तार किया गया, जिसके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जैसे कि उनकी चार शादियां हो चुकी हैं और सभी पत्नियों ने उन्हें छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top