Breaking News
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

कोलकाता के डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सीबीआई ने आरोपी पुलिस स्वयंसेवक के खिलाफ पेश किए 11 सबूत

कोलकाता के डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सीबीआई ने आरोपी पुलिस स्वयंसेवक के खिलाफ  पेश किए 11 सबूत

नई दिल्ली। सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के स्वयंसेवी संजय रॉय को ‘इकलौता आरोपी’ ठहराते हुए आरोपपत्र दाखिल किया है। इस आरोपपत्र में डीएनए और रक्त नमूनों सहित 11 अहम साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।

प्रमुख साक्ष्य
सीबीआई ने आरोपपत्र में मृतक महिला चिकित्सक के शरीर में संजय रॉय के डीएनए की मौजूदगी, मृतका के खून के धब्बे, रॉय के शरीर पर चोटों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के माध्यम से रॉय के मोबाइल की लोकेशन का उल्लेख किया है।

चोटों के निशान
आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि महिला चिकित्सक ने जब प्रतिरोध किया, तो आरोपी संजय रॉय को जोर-जबरदस्ती के दौरान चोटें आईं। 10 अगस्त को कोलकाता पुलिस ने रॉय को गिरफ्तार किया था, और सीबीआई के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि रॉय अपराध स्थल पर मौजूद था।

महत्वपूर्ण साक्ष्य
सीबीआई के आरोपपत्र में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक महिला के शरीर पर संजय रॉय के डीएनए की मौजूदगी, रॉय की जींस और जूते पर मृतका के खून के धब्बे, और अपराध स्थल से मिले छोटे बालों का आरोपी के बाल से मेल खाने की बात कही गई है।

मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई
31 वर्षीय महिला चिकित्सक का शव 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमीनार कक्ष में मिला था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top