Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी नादिया जिले के कृष्णानगर पहुंच गए हैं और थोड़ी देर में उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज पुरुलिया जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में 650 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन प्रणाली का भी उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी शनिवार को बंगाल में नेशनल हाइवे 12 के चार लेन के 100 किलोमीटर लंबे फरक्का-रानीगंज सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इस राजमार्ग के निर्माण में 1,986 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रधानमंत्री 940 करोड़ रुपये के चार रेल प्रोजेक्ट को भी देश को समर्पित करेंगे। इनके तहत दामोदर-मोहिशिला लाइन का दोहरीकरण किया गया है। बाजारसाउ-अजीमगंज रेल लाइन का भी दोहरीकरण किया गया है। वहीं अजीमगंज और मुर्शिदाबाद रूट पर नई लाइन बिछाई गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की थी। महुआ मोइत्रा, भाजपा की कट्टर आलोचक मानी जाती हैं। बीते साल दिसंबर में उन्हें पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में संसद की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। बंगाल के नादिया जिले में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी संख्या है। दोपहर को बंगाल का दौरा पूरा कर पीएम मोदी बिहार के दौरे पर रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top