Breaking News
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम

उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त को किया जाएगा।

इस वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में बीएड एवं एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक पोर्टल http://ukentrance.samarth.edu.in पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें।

राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए यह परीक्षा शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रवेश परीक्षा में सफलता के आधार पर विभिन्न संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top