Breaking News
देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को
देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित
सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

ऋषिकेश में ‘ओम् ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान’ का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ऋषिकेश में ‘ओम् ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान’ का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य: कुसुम कंडवाल

वरिष्ठ नागरिकों की सेवा का जज्बा अनुकरणीय, समाज को दिशा देने का काम कर रहा ओम् ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान: कुसुम कंडवाल

ऋषिकेश-  मीरा नगर स्थित माहेश्वरी गार्डन में ‘ओम् ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान, लखनऊ’ के तत्वाधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आंगनबाड़ी शिशु वस्त्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत और सेवाभावी कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात चिकित्सक डॉ. डी.के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनय कुड़ियाल, डॉ. राणा , सुंदरी कंडवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विशेषकर मातृशक्ति और बच्चों ने पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ‘ओम् ब्रह्म शान्ति सेवा संस्थान’ और संस्था के संस्थापक व कार्यक्रम आयोजक डीसी श्रीवास्तव के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि को इस उम्र में भी, सीनियर सिटीजन होने के बावजूद, संस्था के पदाधिकारियों के भीतर समाज सेवा का जो अद्भुत जोश और जज्बा है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। उन्होंने रेखांकित किया कि संस्था द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर गरीब, वंचित और आंगनबाड़ी के बच्चों की सेहत व जरूरतों की चिंता की जाती है, जो कि अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा की जब इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र, बिस्कुट, चॉकलेट, पेंसिल बॉक्स व अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई, तो बच्चों के चेहरों पर अनमोल मुस्कान बिखर गई। इसके साथ ही महिलाओं के लिए आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी नि:स्वार्थ पहल से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जुड़ने का संबल मिलता है।
इस विशाल सेवा यज्ञ को सफल बनाने में मातृशक्ति और स्थानीय गणमान्य सहयोगियों ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशि राणा, शोभा कोठियाल, भावना, चंद्रकांता, विमला सजवाण, रेखा, आशा रावत, उषा लखेड़ा, राजेश्वरी सेमवाल, प्रेमबाला, मधु सहित अनेक देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

संस्था के संस्थापक व कार्यक्रम आयोजक डीसी श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों और उपस्थित जनसमुदाय का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके के उत्थान के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते आ रहा है और हमेशा करेंगे, जिसके लिए समस्त समाज का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद सदैव अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top