Breaking News
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ

निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

दोस्तों के साथ घूमने आया था दिल्ली निवासी युवक, अधूरे हिस्से से फिसलकर गिरा नदी में

ऋषिकेश। ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक युवक गंगा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ घूमने आया था और सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी और रोक के बावजूद पर्यटक निर्माणाधीन पुल पर चढ़ने से बाज नहीं आ रहे थे। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार रात दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक अधूरे कांच के पुल के हिस्से पर पहुंच गया। वहां निर्माण कार्य जारी था और कुछ हिस्सों पर शीशे का काम पूरा नहीं हुआ था। अचानक पैर फिसलने से वह सीधे गंगा में जा गिरा।

सेतु निर्माण में जुटे मजदूरों ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के कारण काम बार-बार बाधित हो रहा है। कई पर्यटक रोकने पर बहस करने लगते हैं और खुद को वीआईपी बताकर धमकाते हैं। दशहरे के दिन तो भीड़ ने बंद किए गए हिस्से के टीन शेड तक तोड़ डाले थे।

निर्माण एजेंसी ने बताया कि पुल का कार्य अंतिम चरण में है, इसलिए प्रशासन को पर्यटकों के लिए निश्चित समय तय करना चाहिए, जिससे आवागमन नियंत्रित रहे और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top