Breaking News
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

आदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

आदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डकैत’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

रिलीज हुए ट्रेलर में एक रोमांटिक लेकिन दर्दनाक कहानी की झलक देखने को मिलती है। हरि (आदिवि शेष) और जूलिएट (मृणाल ठाकुर) एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं और शादी कर एक खुशहाल जिंदगी बसाने का सपना देखते हैं। दोनों अपने भविष्य और परिवार को लेकर कई उम्मीदें संजोए होते हैं।

लेकिन कहानी में अचानक ऐसा मोड़ आता है, जो उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है। जूलिएट के साथ घटने वाली एक घटना सब कुछ तहस-नहस कर देती है और इसके बाद कहानी भावनाओं, संघर्ष और बदले के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। ट्रेलर में एक्शन और इमोशन का दमदार मिश्रण दर्शकों को बांधे रखने में सफल दिखता है।

फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

हिंदी और तेलुगु में एक साथ बनी इस फिल्म की कहानी और पटकथा आदिवि शेष और शेनिल देव ने तैयार की है। दोनों ने ही निर्देशन की कमान भी संभाली है। फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top