Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आज, इन विषयों पर मंथन के आसार 

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आज, इन विषयों पर मंथन के आसार 

तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर होगी चर्चा 

देहरादून। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक होगी। जिसमें बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में 15 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के मंत्री विधायक विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के 1350 पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगे। बैठक में जुलाई माह अंत से आरंभ होने वाली सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा के साथ ही आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री धामी के तीन साल का कार्यकाल और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों, निकाय चुनाव और लोकसभा में पांच सीटें जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

अच्छे परिणाम वाले बूथों का किया जाएगा सम्मान

बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों पर शानदार जीत को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार करने के अतिरिक्त उनके चुनाव के अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिन बूथों पर पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहां के कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चर्चा के दौरान चुनाव, सांगठनिक प्रक्रिया और जनकल्याण को लेकर जो भी सुझाव कार्यसमिति में सामने आएंगे, उनको भविष्य की रणनीति बनाने में समाहित किया जाएगा।
सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पर होगी चर्चा
प्रदेश कार्यसमिति में निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारी के साथ सांगठनिक चुनावों प्रक्रिया शुरू करने की चर्चा की जाएगी। इस माह के अंत से संगठन चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। इसके बाद बूथ समितियों, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष का चुनाव कराए जाएंगे। नवंबर माह तक प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top