Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

NEET पेपर लीक केस में हुई एक और गिरफ्तारी

NEET पेपर लीक केस में हुई एक और गिरफ्तारी

नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक मामले के तार अब झारखंड के हजारीबाग, रांची और देवघर से भी जुड़ गए हैं. बिहार पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओयू) ने शनिवार को इस केस में एक और गिरफ्तारी की है. झारखंड के देवघर से सॉल्वर गैंग के सदस्य पिंटू को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही पांच अन्य को भी हिरासत में लिया गया. ये सभी आरोपी बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं, जो देवघर में किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे.

पिंटू के साथ 5 और को भी हिरासत में लिया गया
शनिवार को बिहार पुलिस की टीम ने हजारीबाग में भी नीट (यूजी) के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों की जांच की. बताया जा रहा है कि लीक हुए पेपर का सॉल्वर गैंग रांची और हजारीबाग से ऑपरेट कर रहा था. जांच के दौरान जब पुलिस देवघर पहुंची तो पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया. पिंटू के साथ पांच अन्य लोग भी यहां पिछले कुछ दिनों से मजदूर बनकर रह रहे थे. बिहार ईओयू की टीम इनसे पूछताछ कर रही है.

चिंटू-पिंटू ने अभ्यर्थियों को बांटे थे प्रश्न पत्र
खबर है कि पिंटू ने ही लर्न प्ले स्कूल में पेपर लीक की सारी व्यवस्था की थी. 5 मई की सुबह करीब नौ बजे चिंटू के ही मोबाइल पर प्रश्न पत्र और उत्तर आए. बाद में एक अन्य आरोपी चिंटू ने प्रश्न पत्र और उत्तर प्रिंट कर छात्रों को रटने के लिए दे दिया. बताया जा रहा है कि पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया ने चिंटू-पिंटू को पटना की सारी जिम्मेदारी दे रखी थी. अभ्यर्थियों को रटा लगवाने के बाद चिंटू और पिंटू ने सभी को कार से परीक्षा केंद्र तक छोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top