Breaking News
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

बिनसर वनाग्नि कांड – अधिकारियों पर शासन की गिरी गाज, 3 को किया गया सस्पेंड 

बिनसर वनाग्नि कांड – अधिकारियों पर शासन की गिरी गाज, 3 को किया गया सस्पेंड 

देहरादून। बिनसर वन्य जीव अभ्यारण्य में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में चार वन कर्मियों की वनाग्नि में जलने से मौत हो गई थी तथा चार वनकर्मी झुलसे भी हैं जिन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली इलाज हेतु ले जाया गया है। हादसे की रिपोर्ट वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा ली गई थी, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। इतने बड़े हादसे के बाद लापरवाही पर अधिकारियों पर शासन की गाज गिरी है। शासन ने वन विभाग के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन अफसरों को सस्पेंड किया है।

सीएम धामी ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीसीएफ कुमाऊं, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त व डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के आदेश कर दिए हैं। सीएम ने कहा कि ये सीधे चेतावनी है। पहले भी अधिकारियों को धरातल पर जाकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। कोई लापरवाही न बरते। ये सख्त कार्रवाई भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लापरवाही के लिए एक नजीर भी बनेगी। बता दें कि बिनसर वन्य जीव अभयारण्य में वनाग्नि की चपेट में आए घायलों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे। गुरुवार को बिनसर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी तथा चार वनकर्मी बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हें अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाया गया था तथा बेस से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए थे जिसके बाद घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है।

बिनसर के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायु सेना की भी मदद ली गई। वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर भीमताल से पानी उठाकर बिनसर के जंगलों की आग को बुझाने में लगा रहा। साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं वन विभाग के जवान भी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top