Breaking News
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत

भाजपा ने धूमधाम से बनाया स्थापना दिवस, मिष्ठान वितरित किया

भाजपा ने धूमधाम से बनाया स्थापना दिवस, मिष्ठान वितरित किया

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने 44वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारेबाजी के साथ मिष्ठान वितरित किया वहीं लोक सभा चुनाव में चार सौ पार को साकार करने का संकल्प लिया।
भाजपा चुनाव कार्यालय में स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि 44 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नीतियांे से जनता को आकर्षितत किया व आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्हांेने कहा कि जनता पार्टी से टूटकर जब भाजपा बनी तो उसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेई बने तब उन्होंने कहा था कि भाजपा आने वाले समय में देश का नेतृत्व करेगी। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी व कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को बनाने में अहम योगदान दिया व आज भाजपा के पास जो नेतृत्व है, जो कार्यकर्ता हैं, व जो विजन है वह किसी भी पार्टी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम जनता के सरोकारों को अपनी नीतियों से पूरा करने का कार्य किया जिसके कारण भाजपा का परचम पूरे देश में फैल गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव पर कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को विजयी बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं और निश्चित तौर पर भाजपा चार सौ पार कर कर केंद्र में सरकार बनाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस लोकसभा चुनाव में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से अवगत कराएंगे और भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर 400 पार के नारे के साथ विजयी बनायेंगे।  भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। उन्होंने कहा कि टिहरी संसदीय सीट से मातृशक्ति विशेष रूप से कार्य कर रही है और इस बार और अधिक मार्जन से भाजपा प्रत्याशी विजयी होगी। इस मौके पर, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, सुंदर सिंह पंवार, पुष्पा पडियार, रणवीर कंडारी, विजय रमोला, अभिलाष, अमित भटट, जगदीश भटट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top