Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

टिहरी लोक सभा सीट ही नहीं उत्तराखंड की पांचो सीटे कांग्रेस जीतेगी

टिहरी लोक सभा सीट ही नहीं उत्तराखंड की पांचो सीटे कांग्रेस जीतेगी

मसूरी। शहर कांग्रेस कमेटी ने टिहरी लोक सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के समर्थन में आम सभा का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भारी बहुमत से जिताने का आहवान किया। इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने कांग्रेस में शामिल हो गये।
कुलड़ी पार्किंग में टिहरी लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के समर्थन में आयोजित आम सभा में प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि इस बार मौका है इसे मत चूकना व रानी से टिहरी क्षेत्र की जनता को छुटकारा दिला कर प्रजा के प्रत्याशी को संसद में पहुचाना है। उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है, व जनता का पूरा समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है, जनता रानी से छुटकारा पाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे घर घर बूथ बूथ जाकर जनता को कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होने कहा कि वे सब जगह जा नहीं सकते समय कम है यह कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। इस मौके पर टिहरी लोक सभा प्रभारी पूूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि इस लोक सभा चुनाव में जनता लामबंद हो चुकी है यह चुनाव झूठ व सच का चुनाव है। एक ओर भाजपा का झूठ है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस व इंडिया गठबंधन का सच है। उन्होंने कहा कि पूरे टिहरी लोक सभा ही नहीं पूरे पांचो लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति जनता मन बना चुकी है व जनता देर रात्रि तक उनके विचारों को सुनने के लिए उमड़ रही है, पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी भ्रष्टाचार बढाने की है, बेरोजगारी बढाने, महगाई बढाने की गारंटी है लेकिन कांग्रेस की गारंटी विकास की गारंटी है, खुद भाजपा के लोग कह रहे हैं कि रानी को इस बार वोट नहीं देंगे। वहीं बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है, नेता भाजपा में जा रहे हैं व कार्यकर्ता कांग्रेस में आ रहे हैं, माहौल काग्रेस के पक्ष में है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने रैली निकाली व मंच तक नारेबाजी करते हुए आये व कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मनीष गौनियाल, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश राणा, सीटू के अध्यक्ष भगवान सिह चौहान, भाकपा सचिव देवी गोदियाल आदि ने भी संबोधित किया व कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आहवान किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, अमेंद्र बिष्ट, मेघ सिंह कंडारी, वसीम खान, सुशांत वोहरा, महेश चंद, सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top