Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

समाजवाद की विरासत को मिटा रही है भाजपा- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवाद की विरासत को मिटा रही है भाजपा- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

जेपीएनआईसी को एलडीए को सौंपने पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को सौंपे जाने के फैसले को जेपी के विचारों और समाजवादी मूल्यों का अपमान बताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि जेपीएनआईसी की स्थापना समाजवाद और जयप्रकाश नारायण के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई थी, और इसमें जॉर्ज फर्नांडीज, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और मोहन सिंह जैसे बड़े नेता शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इसे एलडीए को सौंपकर उसकी महत्ता को समाप्त करना चाहती है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल उठाया, “जिन लोगों ने जेपीएनआईसी को बर्बाद कर दिया, वे अब बिहार जाकर जेपी के नाम पर वोट कैसे मांगेंगे?” उन्होंने एलडीए की कार्यप्रणाली पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के बनवाए बाजार ‘कबूतरखाना’ जैसे लगते हैं।

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सबसे अधिक सुनारों की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता है।

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने तेंदुए से संघर्ष कर जान बचाने वाले एक श्रमिक को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी सौंपा। उन्होंने पुनः दोहराया कि समाजवादी पार्टी जेपीएनआईसी को खरीदने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top