Breaking News
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए पाचन से लेकर सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए पाचन से लेकर सेहत पर इसका असर
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की कमाई 1700 करोड़ के पार, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की कमाई 1700 करोड़ के पार, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को मोटर मार्ग के सर्वे एवं अलाइनमेंट कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के अलाइनमेंट को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए तत्काल शीघ्र अति शीघ्र ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर मोटर मार्ग के अलाइनमेंट में आ रही बाधाओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि सड़क निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सड़क संपर्क अत्यंत आवश्यक है और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर एसडीएम मसूरी राहुल कुमार, लोक निर्माण विभाग ईई राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top