Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

जिला अस्पतालों में मिलेगा कैंसर का इलाज- डॉ. धन सिंह रावत

जिला अस्पतालों में मिलेगा कैंसर का इलाज- डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्रीय बजट में हेल्थ सेक्टर के लिये कई अहम योजनाएं

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने जताया पीएम व केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार

देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये आम बजट में हेल्थ सेक्टर के लिये की गई घोषणाएं पर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुये कहा कि बजट में किये गये प्रावधानों से प्रदेश के स्वास्थ्य सेक्टर को खासा फायदा मिलेगा। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल टूरिज्म पर पहले से फोसक रही थी और अब केन्द्रीय बजट में इसे बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। जिससे राज्य सरकार की योजनाओं और बल मिलेगा।

इसके अलावा उन्होने बताया कि बजट में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के जिला अस्पतालों में भी कैंसर रोगियों को उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिय सर्वाइकल कैंसर टीका, आशाओं व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भार के तहत हेल्थ कवरेज, टीकाकरण के लिये डिजिटल प्लेटफॉर्म, कैंसर सहित दुलर्भ बीमरियों से पीड़ित रोगियों को राहत देने के लिये 36 दवाओं के शुल्क पर छूट, सस्ते मेडिकल उपकरण का प्रावधान भी बजट में किया गया है।

इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की सुविधा, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अगले पांच वर्षों में 75 हजार सीटों को बढ़ाने का लक्ष्य बजट में रखा गया है। जिसमें से अगले वर्ष 10 हजार अतिरिक्त सीट बढ़ाई जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने के लिये विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय बजट के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top