Breaking News
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां

जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां

दुर्गम खाई में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग। जनपद के जवाड़ी पुल के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गयी, जिसमे सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बलेनो कार संख्या DL8CAL-5335 सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी। वाहन में दो लोग फंसे हुए थे। दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम और जोखिमपूर्ण होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना रहा।

एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए कठिन परिस्थितियों के बीच दोनों घायलों तक पहुंच बनाई और सावधानीपूर्वक उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को स्ट्रेचर के जरिए सड़क तक लाया गया और प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

दुर्गम भूभाग, सीमित दृश्यता और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top