Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से है। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम जहां अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी है, वहीं चेन्नई की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और आज जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के धारदार गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कठिन चुनौती होगी जो इकाना स्टेडियम की पिच पर कहर बरपा सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेरणा वाली चेन्नई टीम शानदार फॉर्म में है और लखनऊ के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा।

दोनों टीमों के आंकड़े देखें तो चेन्नई और लखनऊ के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। एक मैच चेन्नई और एक मैच लखनऊ ने जीता है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इकाना स्टेडियम में अब तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ, जो बारिश से धुल गया और कोई नतीजा नहीं निकल सका। चेन्नई ने अब तक इस सीजन छह में से चार मैच जीते हैं और दो में उन्हें हार मिली है, जबकि लखनऊ ने छह में से तीन मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लीग का 34वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top