Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

कर्तव्यनिष्ठा ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : रेखा आर्या

कर्तव्यनिष्ठा ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : रेखा आर्या

सोमेश्वर में रन फॉर यूनिटी में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री

सोमेश्वर। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सोमेश्वर में ‘रन फॉर यूनिटी’ पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने निजी आवास से शहीद स्मारक तक आयोजित इस यात्रा में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक धागे में पिरोने का महान कार्य किया था। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

रन फॉर यूनिटी में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सोमेश्वर सुंदर सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष ताकुला जगदीश डंगवाल, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी गणेश जलाल, मंडल अध्यक्ष मजखाली दीपक बोरा, मंडल अध्यक्ष कंडारकुआं हरीश परिहार, मोहन दोसाद, देवेंद्र नयाल, अंजलि जोशी, महेश्वर सिंह, संजीव श्रीवास्तव, खड़क सिंह नेगी, जयंत सिंह कैड़ा, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पीतांबर प्रसाद सहित कई स्कूलों के बच्चे, शिक्षक और समाजसेवी मौजूद रहे।

पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

ताकुला ब्लॉक के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अपने साथियों समेत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बचीकुची कांग्रेस पार्टी जल्द ही नेता विहीनता की स्थिति की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकारों की नीतियों के चलते जनता का जो रुझान है, उसे देखते हुए अब हर कोई भाजपा के साथ आना चाहता है।

इस अवसर पर पिंकी आर्या, दीवान राम, ग्राम प्रधान लोद हिमांशु मैनाली, उप प्रधान लोद हेमंत रमोला, ग्राम प्रधान लद्यूडा पंकज पांडे, गांव लोक से सामाजिक कार्यकर्ता मनोज रमोला, ग्राम प्रधान उत्तरौडा घुड़दौड़ा मोहन राम, पूर्व आईबी निदेशक राजेंद्र पांडे, ग्राम प्रधान बंगसर जगदीश तिवारी, ग्राम प्रधान पड़ौलिया मनोज कुमार, गांव गुरा से राकेश जोशी, ग्राम प्रधान डौनी बिशन राम, गांव बचुराडी से कुंवर सिंह रावत ने भी भाजपा की सदस्य ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top