Breaking News
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी ने लोगों को किया परेशान, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान 

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी ने लोगों को किया परेशान, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान 

मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी गर्म हवाएं झुलसा सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री रहा था। आज भी को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह रहा तापमान

शहर              अधिकतम       न्यूनतम
देहरादून             40.5              24.4
पंतनगर              39.9              26.5
मुक्तेश्वर              26.9             16.8
नई टिहरी           28.4             16.4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top