Breaking News
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत

मशहूर गायक अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला, प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

मशहूर गायक अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला, प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

Arijit Singh Retires: बॉलीवुड म्यूज़िक इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अपनी भावुक आवाज़ और यादगार गीतों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला किया है। साल 2026 की शुरुआत में आए इस ऐलान ने म्यूज़िक लवर्स को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर अरिजीत की पोस्ट के बाद से ही फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए वह अपने श्रोताओं के सदैव आभारी रहेंगे, लेकिन अब उन्होंने फिल्मी गानों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में काम न करने का निर्णय लिया है। अरिजीत के मुताबिक, यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है और वह इस सफर को बेहद संतोषजनक मानते हैं।

हालांकि, अरिजीत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका संगीत से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी एक साधारण कलाकार की तरह संगीत को सीखते और समझते रहेंगे। उनका फोकस अब आत्मिक संतुष्टि और नए प्रयोगों पर रहेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अरिजीत आने वाले समय में इंडिपेंडेंट म्यूजिक और निजी प्रोजेक्ट्स पर अधिक ध्यान देंगे।

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गीत ‘मातृभूमि’ को लेकर जब उनसे सवाल किया गया कि क्या यह उनका आखिरी गाना है, तो अरिजीत ने साफ किया कि कुछ पुराने अनुबंध अभी बाकी हैं। इन प्रोजेक्ट्स को वह पूरा करेंगे, जिसके चलते इस साल उनके कुछ नए गाने श्रोताओं को सुनने को मिल सकते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि संगीत बनाना वह कभी नहीं छोड़ेंगे।

सोशल मीडिया पर भावुक हुए फैंस

पिछले करीब डेढ़ दशक में अरिजीत सिंह ने ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज़ हर उम्र के लोगों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा रही है। जैसे ही रिटायरमेंट की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाएं उमड़ पड़ीं। किसी ने इसे “एक युग का अंत” बताया तो किसी ने “हम तुम्हें हमेशा मिस करेंगे” लिखते हुए #ArijitSingh को ट्रेंड करा दिया।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top