Breaking News
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत

हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा 31 जनवरी तक

हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा 31 जनवरी तक

15 हजार से अधिक लोगों ने उठाया निशुल्क सुविधा का लाभ

ऋषिकेश। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से सामान्य ओपीडी में आने वाले रोगियों को निशुल्क पंजीकरण व स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। 31 जनवरी तक अस्पताल में सामान्य ओपीडी सेवाओं को निशुल्क किया गया है।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी से शुरू हुयी निशुल्क पंजीकरण व परामर्श सुविधा से अभी तक 15000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने बताया कि आगामी 31 जनवरी तक हिमालयन अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाओं को निशुल्क रखा गया है। निशुल्क ओपीडी सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी।

डॉ. धस्माना ने कहा कि प्रतिवर्ष 4 लाख से अधिक मरीज उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल आते हैं। आंकड़े बताते हैं कि गुणवत्तापरक व अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित हिमालयन अस्पताल पर लाखों मरीजों का भरोसा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा अस्पताल की निशुल्क सेवा का लाभ उठाने की बात कही।

हेल्पलाइन नंबर जारी
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि अस्पताल आने वाले रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0135-2471202, 8194009605 पर संपर्क कर सकते है।

निशुल्क सामान्य ओपीडी सेवा
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि जनरल मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी, छाती एवं श्वांस, त्वचा, स्त्री एवं प्रसूति, कान, नाक, गला (ईएनटी), नेत्र, बाल, मनोरोग की ओपीडी में आने वाले मरीजों का निशुल्क पंजीकरण करने के साथ स्वास्थ्य परामर्श दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top