Breaking News
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी

रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। रुद्रप्रयाग जिले में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तारीख अब 23 अगस्त कर दी गई है। जिले में करीब 95,500 गैस कनेक्शन हैं, जिनमें से अधिकांश उपभोक्ता अपना सत्यापन करा चुके हैं। हालांकि अभी भी 13,551 कनेक्शन ऐसे हैं, जिनकी ई-केवाईसी पूरी होना बाकी है। विभाग ने सभी लंबित कनेक्शनों का सत्यापन तय समय के भीतर कराने के निर्देश दिए हैं।

20 गैस एजेंसियों को शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के निर्देश

पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली के मुताबिक जिले में 20 गैस एजेंसियों के जरिए उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। सभी एजेंसियों को 23 अगस्त तक लंबित ई-केवाईसी पूरी कराने को कहा गया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर गांवों और अन्य स्थानों पर विशेष शिविर भी लगाए जा सकते हैं।

बाहर रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी व्यवस्था

विभाग के अनुसार जिले के कई गैस कनेक्शन ऐसे हैं, जिनके उपभोक्ता रोजगार के कारण दूसरे राज्यों या विदेशों में रह रहे हैं। ऐसे मामलों में परिवार के किसी सदस्य के नाम कनेक्शन ट्रांसफर कराया जा सकता है, ताकि आगे गैस रिफिल लेने में परेशानी न हो।

मृतक उपभोक्ताओं के कनेक्शन का भी होगा निस्तारण

विभाग ने मृतक उपभोक्ताओं के नाम दर्ज गैस कनेक्शनों का भी सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कनेक्शनों को नियमानुसार परिवार के पात्र सदस्य के नाम स्थानांतरित करने या कनेक्शन सरेंडर करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ई-केवाईसी नहीं कराई तो रिफिल में आ सकती है दिक्कत

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की रिफिल लेने में परेशानी हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक रिफिल नहीं कराने वाले कनेक्शनों का दोबारा सत्यापन भी करना पड़ सकता है। विभाग ने सभी लंबित उपभोक्ताओं से 23 अगस्त से पहले ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top