Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

अलविदा रतन टाटा- दरियादिली और विनम्रता की कहानी ने जीते लाखों दिल

अलविदा रतन टाटा- दरियादिली और विनम्रता की कहानी ने जीते लाखों दिल

मुंबई। भारतीय उद्योगपति रतन टाटा ने 9 अक्टूबर की रात दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी दरियादिली और विनम्रता के अनगिनत किस्से हैं, जो हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। ऐसा ही एक मार्मिक किस्सा मशहूर बिजनेसमैन सुहैल सेठ ने एक इंटरव्यू में साझा किया था, जो 2018 का है।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने से किया इनकार
6 फरवरी 2018 को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स रतन टाटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करना चाहते थे। यह समारोह बकिंघम पैलेस में आयोजित होने वाला था। रतन टाटा भी इसमें शामिल होने वाले थे। लेकिन 3 फरवरी को जब सुहैल सेठ लंदन पहुंचे, तो उन्होंने रतन टाटा के 11 मिस्ड कॉल देखे। जब सुहैल ने उनसे संपर्क किया, तो रतन टाटा ने बताया कि वे इस फंक्शन में शामिल नहीं हो सकते।

अवार्ड ना लेने की वजह ने छू लिया दिल
रतन टाटा ने समारोह में जाने से इनकार करते हुए बताया कि उनके डॉग्स, टैंगो और टिटो, बीमार हैं और वे उन्हें इस हालात में अकेला नहीं छोड़ सकते। यह सुनकर सुहैल सेठ भी हैरान रह गए। इतना बड़ा अवार्ड छोड़ने के पीछे की वजह जब प्रिंस चार्ल्स को पता चली, तो उन्होंने भावुक होकर कहा, “देट्स ए मैन” (यह होता है इंसान), जो अपनों की फिक्र करता है।

महाराष्ट्र में एक दिवसीय शोक की घोषणा
रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार ने एक दिवसीय शोक की घोषणा की है। 10 अक्टूबर को सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा और कोई भी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा  गया है। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

देशभर में रतन टाटा के निधन से शोक की लहर है, और उनके आदर्श और योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top