Breaking News
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

सरकार ने गूगल क्रोम के यूजर के लिए जारी की सख्त चेतावनी, यहां जानें क्या है मामला

सरकार ने गूगल क्रोम के यूजर के लिए जारी की सख्त चेतावनी, यहां जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। काफी यूजर्स एंड्रॉयड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गूगल क्रोम के यूजर हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, एक बार फिर भारत सरकार की एजेंसी सीईआरटी-इन यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिसपॉन्स टीम ने गूगल क्रोम ओएस को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। सरकारी एजेंसी के मुताबिक, गूगल क्रोमओएस में कई कमजोरियां पाई गई हैं। हैकर्स कई टारगेट सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है।

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि सीईआरटी-इन भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है। यह कंप्यूटर की सुरक्षा से जुड़े बड़े खतरों की पहचान करती है और लोगों को सावधान करती हैं। आपको बता दें कि यह एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक एंड सूचना मंत्रालय के अधीन काम करती है। सीईआरटी-इन ने कहा है कि हैकर्स एक टारगेट सिस्टम के जरिए गूगल क्रोमओएस के सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। एजेंसी ने  गूगल क्रोमओएस में कई कमजोरियों की पहचान की थी। साथ ही सलाह भी जारी कर दी थी। एजेंसी ने कहा है कि हैकर्स के निशाने पर आने के पीछे यूजर्स का एक खास वेब पेज पर जाना हो सकता है।

सीईआरटी-इन ने अपनी सलाह में कहा है कि यूजर्स को गूगल के लेटेस्ट अपडेट को अपने डिवाइस में रखना चाहिए। एजेंसी ने बताया है कि यह समस्या अधिकतर गूगल क्रोमओएस डिवाइस में पाई गई है। ऐसे में जल्द से जल्द अपने डिवाइस में गूगल की नई सुरक्षा अपडेट को पास करें। इसके साथ ही यूजर्स को अनजान और संदेहस्पद वेबसाइट पर जाने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top