Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम

ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट के तहत तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 5 अगस्त तक तेज बारिश के दौर बने रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में 64 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है, जिनमें से 52 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • उत्तरकाशी में सबसे अधिक 13 सड़कें बंद हैं।

  • रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 11-11 सड़कें अवरुद्ध हैं।

  • टिहरी में 5, देहरादून और चमोली में 7-7, पौड़ी में 2, नैनीताल में 4, बागेश्वर में 3 और अल्मोड़ा में 1 सड़क मलबा आने से बंद पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top