Breaking News
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर: ई-फाईलिंग को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनायें अधिकारी
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर: ई-फाईलिंग को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनायें अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला आज
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका चलाएगा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’- ट्रंप
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका चलाएगा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’- ट्रंप
‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा
‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी हिमपात के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप के पास बंद हो गया है, जिससे हर्षिल क्षेत्र के सात गांवों सहित गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

लगातार हो रही बर्फबारी के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अनुसार, मौसम साफ होते ही मार्ग को खोलने के लिए राहत कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं बदरीनाथ धाम में भी करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे तीर्थ क्षेत्र पूरी तरह बर्फ की चादर में ढक गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जहां तेज बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रहने की संभावना है और 25 मार्च तक प्रदेशभर में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top