Breaking News
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक, दो मजदूरों की मौत

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक, दो मजदूरों की मौत

लिंटर बांधने जा रहे थे दोनों युवक, रास्ते में हो गया हादसा

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूर युवकों की जान चली गई। ये दोनों युवक गौला पुल पार कर चोरगलिया की ओर जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार में आ रही सिलेंडर लदी पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान फिरोज (35), निवासी फरीदपुरा चौधरी, इज्जतनगर (बरेली) और सुब्हान (17), निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों हल्द्वानी में मजदूरी करते थे और गुरुवार सुबह निर्माण कार्य के लिए लिंटर में सरिया बांधने निकल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवला तल्ला पजाया के पास ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और सिलेंडर ले जा रही पिकअप से टकरा गई। मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुब्हान हाल ही में काम की तलाश में हल्द्वानी आया था और फिरोज अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। दोनों साथ काम करते थे और रोजाना साथ ही निकलते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top