Breaking News
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद

बादाम का दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बादाम का दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना बादाम का दूध पीना फायदेमंद होता है. आजकल फिटनेस फ्रीक और दूध से एलर्जी वाले लोग नॉन-डेयरी मिल्क पसंद कर रहे हैं। आलमंड मिल्क यानी बादाम का दूध भी एक नॉन-डेयरी मिल्क है. इसमें भर-भरकर पोषक तत्व होते हैं।

लो कैलोरी ड्रिंक्स की वजह से काफी लोग इसे पीना पसंद करते हैं. इस दूध के पीने से शरीर की इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है. बादाम में मिलने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन के, विटामिन ई शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बादाम का दूध कितना फायदेमंद है…

बादाम का दूध कितना पावरफुल
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम मिल्क बनाने का कोई फिक्स तरीका नहीं है. अलग-अलग प्रोडक्ट्स से बनने के लिए इसमें अलग-अलग पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। फीके बादाम मिल्क में प्रोटीन और कार्ब कंटेंट काफी कम होते हैं. बादाम के दूध में गाय-भैंस के दूध में पाया जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन डी तो पाया ही जाता है, साथ ही कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

बादाम के दूध के फायदे

एलर्जी भगाए
ऐसे लोग जिन्हें दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, उनके लिए प्लांट बेस्ड बादाम मिल्क काफी अच्छा विकल्प होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व मिल जाते हैं. इस दूध से कई तरह की बीमारियां दूर ही रहती हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए
बादाम मिल्क में गाय के दूध जितना ही प्रोटीन पाया जाता है. इसमें बीमारियों से लडऩे वाला आइसोफ्लेवोंस भरपूर पाया जाता है. इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर रोगों से लडऩे में सक्षम बनता है।

हार्ट और कैंसर की समस्या से बचाए
बादाम मिल्क में लो कैलोरी और लो प्रोटीन पाया जाता है. इसमें फायदेमंद अनसैचुरेटेड फैट काफी कम मात्रा में मिलता है. बादाम बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. इसके तत्व हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी समस्याओं से भी बचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top