Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

चिलचिलाती धूप से आने के कितने देर बाद पीना चाहिए पानी जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

चिलचिलाती धूप से आने के कितने देर बाद पीना चाहिए पानी जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह पानी आपको एकदम सही समय पर और सही तरीके से पीना चाहिए। नहीं तो गर्मी में ठंडा पानी पीने से ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जी हां, गर्मियों के मौसम में बाहर से आने के बाद अगर आप ठंडा पानी पी लेते हैं, तो इससे सेहत को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं और यह आपके ब्रेन पर भी असर डाल सकता है. ऐसे में चिलचिलाती धूप से आने के कितने समय बाद आपको पानी पीना चाहिए और कैसे आइए हम आपको बताते हैं।

धूप से आने के कितने देर बाद पिएं पानी
अगर आप गर्मी में तेज धूप से आए हैं, तो घर पर तुरंत आने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए. आप 5-10 मिनट के लिए बैठे, उसके बाद पानी पिएं। लेकिन यह पानी भी आपको नॉर्मल पानी ही पीना चाहिए, अगर आप बहुत ज्यादा ठंडा पानी पी लेते हैं तो इसे ठंडा गरम हो सकता है और लू लगना, बदहजमी होना, पेट दर्द होना, उल्टी, चक्कर आना जैसी समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको धूप से आने के बाद नार्मल पानी ही पीना चाहिए, जिससे आपकी बॉडी का टेंपरेचर एकदम से चेंज ना हो. अचानक बहुत गर्मी से नार्मल टेंपरेचर में आकर जब आप एकदम ठंडा पानी पी लेते हैं तो यह सर्दी जुकाम और बुखार का भी कारण बन सकता है।

गर्मी में कितना पानी पिएं
अक्सर लोगों का सवाल आता है कि हमें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए कोई 4 लीटर पानी, तो कोई 5 लीटर पानी पीने की सलाह देता है. लेकिन गर्मियों में आपको हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो और हेल्दी डाइट लें. गर्मियों के मौसम में इन्फेक्शन का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसे में आप अपने वाटर लेवल को बैलेंस रखें, गंदा पानी न पिएं, घर का साफ स्वच्छ पानी पिएं और बाहर के नींबू, शिकंजी, गन्ने के रस से परहेज करें, क्योंकि यह भी बदहजमी और पेट संबंधी शिकायत पैदा कर सकता है. खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है लेकिन यह जानना भी जरूरी है की जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी सेहत को नुकसान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top