Breaking News
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत

हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचना है तो डाइट में शामिल कर लें ये चीजें, मिलेगी जबरदस्त ठंडक

हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचना है तो डाइट में शामिल कर लें ये चीजें, मिलेगी जबरदस्त ठंडक

गर्मी के इस दौर में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जिनसे आपके शरीर में पानी की कमी ना हो और आपकी बॉडी हीट स्ट्रोक से बची रह सके।

गर्मी इस वक्त अपने प्रचंड रूप में लोगों पर कहर बरसा रही है. तापमान 45 पार जा रहा है और ऐसे में घर से बाहर निकलना एक बड़ी चुनौती बन गया है. ऐसे में सबसे बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ रहा है. लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं और जिसे देखो डिहाईड्रेशन का शिकार हो रहा है।

गर्मी के इस दौर में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जिनसे आपके शरीर में पानी की कमी ना हो और आपकी बॉडी हीट स्ट्रोक से बची रह सके. चलिए आज ऐसी ही कुछ ठंडक देने वाली चीजों की बात करते हैं जिनको खाकर आप गर्मी का शिकार बनने से बच सकेंगे।

गर्मियों में आने वाले फल जैसे,आम, संतरा, खरबूजा, मौसमी और अनार भी आपके शरीर को ठंडक देंगे और शरीर में पानी के साथ साथ पोषक तत्वों की भी कमी दूर करेंगे. इन फलों में पाया जाने वाला विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखेगा और आपके शरीर को ठंडक मिलती रहेगी।

खीरा तो आप सलाद के रूप में शौक से खाते होंगे. खीरा पानी से भरपूर सब्जी है जिसे गर्मियों में आप आराम से खा सकते हैं. इसके अंदर पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर में ठंडक भी रखेंगे और पानी की कमी भी नहीं होगी. इसके साथ साथ सन टैन से अगर आपकी स्किन झुलस गई है तो भी खीरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि ये आपकी स्किन को भी हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करेगा।

नारियल पानी ढेर सारे पोषक तत्वों से लैस है. खासतौर पर गर्मियों में यह आपके शरीर में पानी की कमी दूर करेगा और आपको लू से भी बचा लेगा. इसलिए गर्मी के मौसम में नारियल पानी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

आपको पता ही होगा कि गर्मी में जब शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है और शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है. इसके अलावा गर्मी जब आप लू में बाहर निकलते हैं तो आप हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने लिए आपको तरबूज का सेवन करना चाहिए. तरबूज पानी से भरपूर फल है और इसके अंदर विटामिन सी के साथ साथ पोटेशियम भी होता है. इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर में ठंडक बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top