Breaking News
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ
उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन
देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत
देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत
रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद
रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार
चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त

32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त

पुलिस मुख्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं आईजी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी/प्रिजन करण सिंह नगन्याल अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 32 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में उनके सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

वर्ष 1994 में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत करने वाले करण सिंह नगन्याल ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने पुलिसिंग के विभिन्न आयामों में उल्लेखनीय योगदान दिया और एक संवेदनशील, सुलभ एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2020 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक (PM/MSM) से सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके समर्पण और विभाग के प्रति योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अनुभव और कार्यशैली पुलिस विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।

समारोह के अंत में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और सफल आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उत्तराखंड पुलिस परिवार ने उनके समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करण सिंह नगन्याल का योगदान सदैव याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top