Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक

भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक

चैनलों के कुल 6.3 करोड़ सब्सक्राइबर

कई पत्रकारों के यूट्यूब चैनल भी किए प्रतिबंधित

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है, जिन पर आरोप है कि वे उकसाने वाली और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैला रहे थे।  इन चैनलों के कुल 6.3 करोड़ सब्सक्राइबर थे। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई है। ब्लॉक किए गए चैनलों में प्रमुख पाकिस्तानी समाचार चैनल जैसे Dawn, Samaa TV, ARY News, Bol News, Raftar, Geo News, और Suno News शामिल हैं। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया, जब इन चैनलों पर भड़काऊ और उकसाने वाली सामग्री फैलाने का आरोप लगा।

भारत सरकार की इस कार्रवाई को डिजिटल सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है, ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक और भड़काऊ सूचना को रोका जा सके। साथ ही पत्रकारों इर्शाद भट्टी, असमा शिराज़ी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसके अलावा The Pakistan Reference, Samaa Sports, Uzair Cricket और Razi Naama जैसे अन्य प्लेटफॉर्म भी इस सूची में हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये यूट्यूब चैनल भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठे, भ्रामक और उकसाऊ दुष्प्रचार कर रहे थे, खासकर पहलगाम हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए थे। इस हमले में 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी नागरिक की नृशंस हत्या कर दी गई थी। अब अगर कोई इन चैनलों को एक्सेस करने की कोशिश करेगा, तो उसे यह संदेश दिखेगा, “यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने सिंधु जल संधि और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों, जिसमें शिमला समझौता भी शामिल है, को निलंबित करने का अधिकार रखता है।

सोमवार को भारत सरकार ने BBC की पहलगाम आतंकी हमले पर की गई रिपोर्टिंग पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। BBC ने अपनी एक रिपोर्ट में, जिसका शीर्षक था “Pakistan suspends visas for Indians after deadly Kashmir attack”, इस आतंकी घटना को “मिलिटेंट अटैक” (उग्रवादी हमला) बताया। इस शब्दावली से नाराज होकर नरेंद्र मोदी सरकार ने BBC इंडिया की प्रमुख जैकी मार्टिन को औपचारिक पत्र लिखा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पत्र में भारत सरकार ने साफ कहा है कि BBC का यह शब्द चयन घटना की गंभीरता और आतंकवाद की वास्तविकता को कमतर दर्शाता है। इसके अलावा सरकार ने यह भी सूचित किया कि आगे से विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) BBC की रिपोर्टिंग पर बारीकी से नजर रखेगा। भारत का कहना है कि इस प्रकार की रिपोर्टिंग न केवल भ्रामक है बल्कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे को हल्के में लेने जैसा है, जो कि अस्वीकार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top