Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

पीएम मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी दिया 10% आरक्षण- अनुराग ठाकुर

पीएम मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी दिया 10% आरक्षण- अनुराग ठाकुर

नैनादेवी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जब 10 जनपथ के इशारों पर SC,ST, OBC का हक़ मारने की तैयारी कर रही थी, तो क्या मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसका विरोध किया था? अगर नहीं तो क्या सुक्खू हिमाचल में भी SC, ST, OBC का हक़ मारने जा रहे हैं, उनके आरक्षण में कटौती कर के तुष्टिकरण के लिए अपने वोट बैंक को देने जा रहे हैं? मोदी जी ने आर्थिक रूप कमजोर सवर्णों को भी सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण देने काम किया , मगर आरक्षण विरोधी कांग्रेस को यह भी हज़म नहीं हो पा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने यह बातें कुटलैहड़ और श्री नैना देवी विधानसभा में अपने दर्जन भर से अधिक कार्यक्रमों और जनसभाओं के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को सेना और एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के मुद्दों पर भी जमकर घेरा।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “कांग्रेस अपने अस्तित्व से लेकर आज तक एससी, एसटी और ओबीसी विरोधी रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी सदा ही एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के उत्थान के लिए कार्य करती आई है। वह कांग्रेस ही है जिसने भारत में को धार्मिक आधार पर आरक्षण देने कि बीमारी शुरू की है। जहां भी इनकी राज्य सरकारें आती हैं वहां यह लोग एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों- बहनों का आरक्षण छीन कर तुष्टिकरण के लिए अपने वोट बैंक को दे देते हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू लोगों को क्यों नहीं बताते की क्या हिमाचल में भी वो एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय का आरक्षण में कटौती की तैयारी में हैं या नहीं”

अनुराग ठाकुर ने आगे बताया की पिछले 10 वर्षों में वंचित हीं मोदी सरकार की वरीयता में रहे हैं। एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का जो विकास मोदी जी ने किया है वह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। हमारे एससी, एसटी और ओबीसी भाई बहन आज खुल कल भाजपा के पक्ष में आ गए हैं। हमीरपुर समेत संपूर्ण हिमाचल में प्रतिदिन सैकड़ो एससी, एसटी और ओबीसी परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि मोदी सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ इन्हीं को मिला है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एससी समाज कल्याण के लिए प्रतिवर्ष मात्र ₹40 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया जाता था। आज, भाजपा सरकार में एससी समुदाय के कल्याण का बजट ₹1 लाख 40 हजार करोड़ से अधिक है। प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में, सामाजिक न्याय मंत्रालय के बजट में अनुसूचित जातियों पर विशेष ध्यान देने के साथ 90% की पर्याप्त वृद्धि हुई है। आज कांग्रेस वाले अपनी स्पष्ट हार को देखते हुए संविधान का नाम लेकर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है की कांग्रेस ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को कम करके आंका है। कांग्रेस ने तो संविधान सभा के लिए बीआर अंबेडकर के चुनाव का भी विरोध किया था। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया, लेकिन बीआर अंबेडकर जी को उनके निधन के बाद भी भारत रत्न नहीं दिया”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “बाबा साहेब अम्बेडकर जी को भारत रत्न से तब सम्मानित किया गया जब जनता दल की सरकार भाजपा के समर्थन से सत्ता में थी। आज मोदी जी ने बाबा साहब को उनका उचित सम्मान दिया है। मोदी जी ने मऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और लंदन में पंच तीर्थ का निर्माण किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top