Breaking News
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

इंडिगो अपने क्षेत्रीय नेटवर्क को बढ़ाने की बना रही योजना, खरीदेगी 100 छोटे विमान

इंडिगो अपने क्षेत्रीय नेटवर्क को बढ़ाने की बना रही योजना, खरीदेगी 100 छोटे विमान

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो 100 छोटे विमान खरीदने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके लिए उसे छोटे विमान चाहिए। इस सौदे के लिए उसकी एटीआर, एम्ब्रेयर और एयरबस के साथ बातचीत चल रही है। इंडिगो पहले से ही 78 सीटों वाली 45 एटीआर-72 विमानों का संचालन कर रही है। हालांकि, एयरबस ए-220 और एम्ब्रेयर के ई-175 विमान भी होड़ में हैं। इंडिगो ने पिछले साल एयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया था, जो एविएशन के इतिहास में सबसे बड़ा ऑर्डर था। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अप्रैल में कहा था कि महत्वाकांक्षी लक्ष्य 2030 तक एयरलाइन का आकार दोगुना करना है।

इंडिगो अंतरराष्ट्रीय मार्गों के बाद देश में अपने नेटवर्क को और मजबूत कर रह रही है। इससे पहले एयरलाइन ने 25 अप्रैल को 30 एयरबस ए-350-900 विमानों के ऑर्डर देने की घोषणा की थी। एटीआर के अलावा, इंडिगो के बेड़े में एयरबस ए-320 और ए-321 शामिल हैं। इंडिगो की भारत के घरेलू एयर ट्रैफिक में 60 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी कम आबादी वाले शहरों में अवसर देख रही है। हवाई अड्डे के बेहतर बुनियादी ढांचे और सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना से इन शहरों में एयर ट्रैफिक की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top