Breaking News
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी
गोलापार तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना पर जिला प्रशासन गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
गोलापार तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना पर जिला प्रशासन गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
उत्तराखण्ड में 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा फिर हुई सक्रिय, आज से 24×7 शुरू हुई स्वास्थ्य सहायता
उत्तराखण्ड में 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा फिर हुई सक्रिय, आज से 24×7 शुरू हुई स्वास्थ्य सहायता
सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान
सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश

आईपीएल 2026- क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने

आईपीएल 2026- क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने

मुल्लांपुर में होगा बड़ा मुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचकर 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है।

गुजरात टाइटंस को पहले क्वालिफायर में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार अंदाज में क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए थे। अब गुजरात के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी को रोकने की होगी।

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की है। हालांकि कुछ मुकाबलों में वह शॉर्ट गेंद पर आउट हुए हैं और गुजरात के गेंदबाज इसी रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। पिछले मैच में मोहम्मद सिराज ने उन्हें इसी तरह आउट किया था, लेकिन उससे पहले वैभव ने सिराज की गेंद पर शानदार छक्का भी जड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स को इस अहम मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से काफी उम्मीदें होंगी। टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने भी लगातार उपयोगी पारियां खेली हैं, जबकि कप्तान रियान पराग मध्यक्रम को मजबूती दे रहे हैं। राजस्थान की टीम अपने मौजूदा संयोजन से संतुष्ट नजर आ रही है और प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।

वहीं गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर है। अगर टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो जाता है तो टीम दबाव में आ सकती है। हालांकि राहुल तेवतिया का हालिया फॉर्म गुजरात के लिए राहत की खबर है। गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। पिछले मुकाबले में डैथ ओवरों में खराब गेंदबाजी गुजरात की हार की बड़ी वजह बनी थी, इसलिए टीम इस बार उस गलती को सुधारना चाहेगी।

अगर दोनों टीमों के बीच अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 मुकाबलों में से सात में गुजरात ने जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान को सिर्फ तीन मैचों में सफलता मिली है। ऐसे में गुजरात इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मौसम की बात करें तो मुल्लांपुर में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। हालांकि अगर किसी कारण मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है और सुपर ओवर भी संभव नहीं होता, तो लीग स्टेज में बेहतर स्थिति के आधार पर गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी।

गुजरात और राजस्थान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी।

संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिद्धू, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top