Breaking News
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का धरना जारी, पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का धरना जारी, पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग

कोलकाता। लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय तक रैली निकालने की कोशिश कर रहे जूनियर डॉक्टरों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ये डॉक्टर कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल का इस्तीफा मांग रहे हैं। सोमवार रात बीबी गांगुली स्ट्रीट पर धरने पर बैठ गए डॉक्टरों के साथ कई आम नागरिक और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र भी शामिल हुए। उन्होंने पूरी रात बीबी गांगुली स्ट्रीट पर गुजारी, जो लालबाजार से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर है।

कोलकाता पुलिस ने बीबी गांगुली स्ट्रीट पर बड़ी संख्या में अवरोधक लगाए हैं, जिन पर जंजीरों से ताले लगाए गए हैं। अवरोधकों के दूसरी तरफ अधिकारियों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात है। जूनियर डॉक्टरों ने अवरोधकों पर रीढ़ की हड्डी का ढांचा और लाल गुलाब रखा, जिससे उन्होंने यह संदेश दिया कि नागरिकों की सुरक्षा करना पुलिस बल का कर्तव्य है।

एक प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने कहा, “हम नहीं जानते थे कि कोलकाता पुलिस इतनी डरी हुई है कि उसने हमें रोकने के लिए नौ फुट ऊंचे अवरोधक लगा रखे हैं। जब तक हमें लालबाजार जाने और पुलिस आयुक्त से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।”

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग करते हुए लगातार नारे लगाए और बीबी गांगुली स्ट्रीट पर रोके जाने के बाद पुलिस आयुक्त का पुतला भी जलाया। जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या की घटना की जांच के दौरान पुलिस ने उचित कदम नहीं उठाए। इस मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top