Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक सघं के अध्यक्ष ललित तिवारी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक सघं के अध्यक्ष ललित तिवारी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज नैनीताल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक सघं (कटा) नैनीताल के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु भेंट की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को श्रीरामचरित्रमानस की पुस्तक भी भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड राज्य में विश्वविद्यालयों तथा राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा / अतिथि शिक्षकों को मानदेय रू0 35000 से बढ़ाकर 57700 / प्रतिमाह करने सम्बन्धी केबिनैट निर्णय करवाने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य में विश्वविद्यालयों तथा राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा / अतिथि शिक्षकों को मानदेय रू0 35000 प्रतिमाह मिलता है जबकि हरियाणा के कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा संविदा/अतिथि प्राध्यापकों का वेतन 57700/ प्रतिमाह किया गया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इनका वेतन न्यूनतम 50,000 / प्रतिमाह नियत किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों के आवास निर्माण / मरम्मत इत्यादि कार्य के लिए 10 करोड रूपयें की राशि अवमुक्त करवाने तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में कार्यरत ऐसे प्राध्यापक जिन्हें 10 वर्ष से अधिक प्राध्यापक के रूप में हो गए हैं को वेतन लेवल 15 स्वीकृति के लिए आदेश करवाने का अनुरोध किया। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर ललित तिवारी, डॉ विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top