Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

लॉकबस्टर फिल्म हनुमान का जलवा अब भी बरकरार, 25 स्क्रीन्स पर किए 100 दिन पूरे

लॉकबस्टर फिल्म हनुमान का जलवा अब भी बरकरार, 25 स्क्रीन्स पर किए 100 दिन पूरे

साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म होने का तमगा हासिल करने वाली हनुमान का जलवा अब भी कायम है। मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस फिल्म की कहानी से लेकर वीएफएक्स तक लोगों को खूब पसंद आए थे। दक्षिण भारत के अलावा हिंदी भाषी राज्यों में भी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी।

अब इस फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने तेलुगु राज्यों के 25 केंद्रो में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने दिया है। उन्होंने लिखा, इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा जो लोग भी बने उनके लिए मेरा दिल अत्यधिक कृतज्ञता से भरा हुआ है। सिनेमाघरों में हनुमान के 100 दिन का जश्न मनाना एक ऐसा क्षण है, जिसे मैं जीवन भर याद रखूंगा। इस मील के पत्थर के लिए मैं दर्शकों का आभारी हूं।

इन दिनों दो से दो से तीन सप्ताह तक चलने वाली तेलुगु फिल्मों के बीच हनुमान का सिनेमाघरों में 100 दिन तक प्रदर्शित होते रहना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इस फिल्म में तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी अदाकारी फैंस को खूब पसंद आई थी।
प्रशांत इन दिनों इस फिल्म के सीक्वल जय हनुमान पर काम कर रहे हैं। हाल ही में इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top