Breaking News
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

लोकसभा चुनाव 2024- पांच सीटों पर 55 दावेदार

लोकसभा चुनाव 2024- पांच सीटों पर 55 दावेदार

भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में दावेदारों का पैनल तय

देहरादून। भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने सभी 5 लोकसभा सीटों के लिए 55 दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं ।पार्टी मुख्यालय में हुए इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई । इस दौरान सभी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमे स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया। उन्होंने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 9 नामों का पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित किया जा रहा है । उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बीर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा ।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, , सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, श्रीमती कल्पना सैनी, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, मदन कौशिक, पार्टी के राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति रावत, स्वराज बिद्धवान सुरेश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल सहित अन्य संचालन समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top