Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी ने किया बदरी-केदार भ्रमण

भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी ने किया बदरी-केदार भ्रमण

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में बीते कल सोमवार को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान के सखा उद्धव जी का अभिषेक संपन्न किया तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पूजा-अर्चना संपन्न की। रात्रि को भगवान कृष्ण के जन्म समारोह के बाद आयोजित पूजा-अर्चना में मुख्य मंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रात्रि को भगवान कृष्ण के जन्म समारोह के बाद आज मंगलवार प्रात: से ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। श्री बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बाल स्वरूप की झांकी निकाली गयी। झांकी उर्वशी मंदिर से होकर मां नंदा मंदिर बामणी पहुंची । बामणी गांव में महिला मंगल दल ने इस अवसर पर दाकुड़ी एवं चांचड़ी एवं भजन कीर्तन आयोजित किया।

नंदा मंदिर बामणी के भ्रमण पश्चात भगवान श्री कृष्ण जी की झांकी श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंची जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने झांकी में शामिल पात्रों भगवान श्री कृष्ण की बाल स्वरूप झांकी, नंदबाबा, यशोदा माता, बलराम,सुदामा एवं ग्वालबालों का स्वागत किया। श्री कृष्ण के पात्र रिवांश भंडारी, बलराम के पात्र दर्शित भंडारी तथा सुदामा के पात्र डा रतूड़ी ने सबका ध्यान आकृष्ट किया।

इस अवसर पर आचार्य भास्कर जोशी डा. शैलेन्द्र कोटियाल, आचार्य जगमोहन कोटियाल, मंदिर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, पंडा पंचायत के पदाधिकारीगण प्रवीण ध्यानी, गौरव पंचभैया सहित ,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, स. नोडल अधिकारी राजेंद्र सेमवाल अजय सती, संदेश मेहता,अनुसुइया नौटियाल, विश्वनाथ, विकास सनवाल, सतीश मैखुरी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम में मंदिर समिति तथा स्थानीय तीर्थ पुरोहितों, साधु- संतों ,श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव झांकी निकाली झांकी ने केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को दर्शन दिये।

इस अवसर पर‌ तीर्थ पुरोहितगण पुजारी शिवशंकर लिंग,‌वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी / केदारनाथ मंदिर प्रभारी यदुवीर पुष्पवान, सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top