Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

महाराज ने भाजपा की हैट्रिक पर प्रदेश की जनता का जताया आभार

महाराज ने भाजपा की हैट्रिक पर प्रदेश की जनता का जताया आभार

मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विश्वास का नतीजा है प्रचंड जीत

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता ने एक बार पुनः लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी के पांचों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।

पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोकसभा की सभी पांचों सीटों से विजयी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की देवतुल्य जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन, कुशल नेतृत्व एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों की जीत है।

गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी की जीत पर महाराज ने विशेष रूप से अपनी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सम्पूर्ण गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की गारंटी व उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए भाजपा को हैट्रिक दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top