Breaking News
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

महाराज के अधिकारियों को निर्देश, रोड़ सेफ्टी-डैम सेफ्टी को लेकर लोनिवि, सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से करें सेमिनार

महाराज के अधिकारियों को निर्देश, रोड़ सेफ्टी-डैम सेफ्टी को लेकर लोनिवि, सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से करें सेमिनार

मानसून से पूर्व सड़कों की नालियों व कलमटों की उचित सफाई सुनिश्चित करें- महाराज

लोनिवि द्वारा दून में स्मार्ट सिटी के तहत 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण

देहरादून। रोड़ सेफ्टी एवं डैम सेफ्टी को लेकर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से सेमिनार का आयोजन करवायें। मानसून सीज़न में भारी वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए जल भराव वाले स्थानों का औचक निरीक्षण करें। भूस्खलन के दौरान सड़कों से मलवा हटाने और जेसीबी की व्यापक उपलब्धता के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित सड़कों के कलमटों एवं नालियों की सफाई समय से की जाए।

उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने आगामी मानसून सीज़न को देखते हुए मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की मॉनसून सीजन के दौरान अधिकारी फोन पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें और जनता को होने वाली सभी समस्याओं का समय से निराकरण करें।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन हेतु मशीनों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत देहरादून के आरा घर चौक मार्ग पर 34.80 करोड़, घंटाघर दिल्ली राम चौक मार्ग पर 36.15 करोड़ और कृष्ण नगर घंटाघर चौक मार्ग पर 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 28 सीटों का नवनिर्माण किया गया है जब 211 करोड़ सड़कों के नवीनीकरण का कार्य किया जा चुका है।

महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 759.19 करोड़ के 273 कार्य स्वीकृत किए गए थे जिनमें से 72 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 104 कार्य प्रगति पर हैं। जबकि 61 कार्य में निकिता प्रक्रिया गतिमान है। उत्तर योजना के तहत अभी तक 297.90 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। नो ने बताया कि केंद्रीय सरकार स्थापना निधि अंतर्गत 13 मार्गो के सुधारीकरण 259.01 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त कर समस्त मार्गो में कार्य किये जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान महाराज ने बताया कि पीएमजीएसवाई एकमुश्त रखरखाव के अंतर्गत पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तानांतरित 276 मार्ग जिनकी लागत करोड़ है के सापेक्ष 136 मार्गो में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 121 मार्गो में कार्य प्रगति पर है और 19 मार्गो में निविदा प्रक्रिया गतिमान है। उक्त योजना के तहत अभी तक 178.67 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता दीपक यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top