Breaking News
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मनोज बाजपेयी पुलिस की भूमिका में, ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोज बाजपेयी पुलिस की भूमिका में, ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेता मनोज बाजपेयी इस बार पुलिस वाले किरदार में नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट का भी एलान कर दिया है।

सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म
फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। 2 मिनट 32 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक आम पुलिस अधिकारी, कठिन और असंभव लगने वाले मामलों को अपनी हिम्मत और जुगाड़ से हल करता है। ट्रेलर में आपको एक्शन और कॉमेडी दोनों का तड़का देखने को मिलेगा।

मनोज बाजपेयी बोले- प्रेरक कहानी
मनोज बाजपेयी ने कहा, “इंस्पेक्टर जेंदे की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने कभी प्रसिद्धि के पीछे नहीं भागा। उन्होंने बस अपना काम किया और फिर भी सबसे कुख्यात अपराधियों में से एक को दो बार पकड़ा। उनकी बहादुरी, हास्य और मुंबई का अनोखा अंदाज वाकई प्रेरक है। इस किरदार ने मुझे एक ऐसी दुनिया में कदम रखने का मौका दिया, जो मनोरंजक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी है। ट्रेलर केवल झलक है, फिल्म सीधे कहानी के केंद्र में ले जाती है।”

कब और कहां रिलीज़ होगी फिल्म?
फिल्म 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। यह फिल्म चिन्मय डी. मंडलेकर द्वारा निर्देशित है और जय शेवक्रमणी व ओम राउत के बैनर तले निर्मित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top